10 अप्रैल से टोल पर कैश बंद: बिना FASTag ऐसे करें पेमेंट, नहीं तो लगेगा जुर्माना

10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद होगा। FASTag अनिवार्य, बिना FASTag पर UPI से भुगतान और देना होगा ज्यादा चार्ज।
देशभर के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब टोल देने के लिए FASTag ही मुख्य माध्यम होगा।
FASTag होगा अनिवार्य
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी वाहनों में FASTag होना जरूरी होगा। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें खत्म होंगी और सफर तेज होगा।
बिना FASTag ऐसे करें पेमेंट
अगर किसी वाहन पर FASTag नहीं है या वह एक्टिव नहीं है, तो ड्राइवर UPI के जरिए टोल पेमेंट कर सकेगा। हालांकि, इसके लिए 25% अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
उदाहरण: ₹100 टोल = ₹125 भुगतान
नियम नहीं मानने पर सख्ती
अगर कोई चालक FASTag या UPI दोनों से पेमेंट करने से मना करता है, तो उसे आगे जाने से रोका जा सकता है। साथ ही ई-नोटिस भेजा जाएगा और 3 दिन में भुगतान नहीं करने पर राशि दोगुनी हो सकती है।
सफर से पहले कर लें ये जरूरी काम
- वाहन में FASTag लगवाएं
- FASTag को एक्टिव रखें
- KYC अपडेट जरूर करें
- पर्याप्त बैलेंस रखें

Thaneshwar Sahu
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
