web-logo
  • CG-DPR |
    ब्रेकिंग न्यूज़ |
    छत्तीसगढ़

    |

    देश – विदेश |
    क्राइम |
    खेल |
    जॉब - एजुकेशन |
    मनोरंजन |
    टेक्नोलॉजी |
    लाइफस्टाइल |
    ज़रा हटके |
    धर्म – संस्कृति |
  • Stories
  • E-papers
      • क्राइम

        जशपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह: कमीशन के पैसों के विवाद में मजदूर को जलाकर मारा

        Thaneshwar SahuThaneshwar Sahu
        Nov 2, 2025, 4:34 PM
        जशपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह: कमीशन के पैसों के विवाद में मजदूर को जलाकर मारा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        तीन दोस्तों ने मिलकर सीमित खाखा की हत्या की, शव को पेट्रोल डालकर जलाया — पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दोस्ती के नाम पर खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है।
        यहां दोस्तों ने मिलकर अपने ही मजदूर साथी सीमित खाखा (28 वर्ष) को जलाकर मार डाला।
        घटना 17 अक्टूबर की है, जब बांकीटोली पुलिया के पास श्मशान घाट से एक अधजला शव बरामद हुआ।

        पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी साथ में झारखंड में मजदूरी करते थे।
        सभी साथी गांव लौटने के बाद शराब पी रहे थे, तभी कमीशन के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ।
        विवाद इतना बढ़ा कि तीनों दोस्तों ने लोहे की छड़ और चाकू से हमला कर सीमित की हत्या कर दी।


        पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया

        हत्या के बाद आरोपी शव को करीब 400 मीटर दूर गड्ढे में ले गए और
        पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की, ताकि पहचान मिटाई जा सके।
        18 अक्टूबर को जब सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली, तो मौके पर पहुंचकर
        टीम ने अधजला शव बरामद किया, जिसका चेहरा और शरीर बुरी तरह जला हुआ था।

        पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर
        बीएनएस की धारा 103(1) व 238(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।


        ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी

        शव की पहचान मुश्किल थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि
        सीटोंगा गांव का सीमित खाखा झारखंड से लौटा था और घर नहीं पहुंचा।
        परिजनों को शव की तस्वीर दिखाई गई, तो उन्होंने सीमित की पहचान की।

        इसके बाद पुलिस ने उसके साथियों से पूछताछ की —
        रामजीत राम (25), वीरेंद्र राम (24) और एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया।
        तीनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद
        उन्होंने कमीशन के पैसों के विवाद में हत्या की बात कबूल की।


        क्राइम सीन रीक्रिएशन से हुआ खुलासा

        पुलिस ने आरोपियों से क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया,
        जहां यह साफ हुआ कि हत्या के बाद शव को गड्ढे में डालकर पेट्रोल से जलाया गया था।
        मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

        Thaneshwar Sahu
        author

        Thaneshwar Sahu

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        2026 बंगाल विधानसभा चुनावUpdateस्थानीय चुनावAviation NewsMungeli newsPandariya CMO suspendChhattisgarh CMO newsमुंगेली समाचार
        nextArticle