PM मोदी पर कथित टिप्पणी का मामला: छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने कौशांबी से गिरफ्तार किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी कौशांबी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़े मामले में की गई है। इस पोस्ट को लेकर पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की।
कौशांबी पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम
सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कौशांबी पहुंची और वहां से विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।
राजनीतिक हलचल तेज
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने विनोद तिवारी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और अलग-अलग राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

Thaneshwar Sahu
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
