web-logo
  • CG-DPR |
    ब्रेकिंग न्यूज़ |
    छत्तीसगढ़

    |

    देश – विदेश |
    क्राइम |
    खेल |
    जॉब - एजुकेशन |
    मनोरंजन |
    टेक्नोलॉजी |
    लाइफस्टाइल |
    ज़रा हटके |
    धर्म – संस्कृति |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए रेलवे अफसर और साला एनीकट के तेज बहाव में बहे

        Thaneshwar SahuThaneshwar Sahu
        Nov 2, 2025, 5:28 PM
        बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए रेलवे अफसर और साला एनीकट के तेज बहाव में बहे
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        चूराघाट एनीकट में नहाने के दौरान हादसा, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम कर रही है तलाश।

        बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पिकनिक के दौरान दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
        बिल्हा क्षेत्र के चूराघाट एनीकट में रविवार को रेलवे विभाग में पदस्थ अधिकारी संतोष राम
        और उनके साले अनुज कुमार तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

        जानकारी के अनुसार, संतोष राम रेलवे विभाग में एसएससी (Section Supervisor) के पद पर पदस्थ हैं।
        वह अपनी पत्नी, बच्चों और साले अनुज कुमार के परिवार के साथ उड़नताल चूराघाट एनीकट पिकनिक मनाने गए थे।

        पिकनिक के दौरान दोनों जीजा-साला एनीकट में नहा रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया।
        संतोष राम बहने लगे तो उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई। यह देखकर अनुज कुमार उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरे,
        लेकिन तेज धारा में वह भी बह गए।


        SDRF और मछुआरों की टीम कर रही है तलाश

        हादसे के बाद परिवार के लोगों में हाहाकार मच गया।
        ग्रामीणों की सूचना पर बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

        स्थानीय मछुआरों की मदद से दोनों की तलाश जारी है,
        लेकिन देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
        पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास इलाके में खोज अभियान तेज कर दिया है।


        प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

        मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि
        एनीकट का पानी उस वक्त काफी तेज था,
        फिर भी दोनों नहाने के लिए उतर गए थे।
        कुछ ही सेकंड में वे पानी के तेज बहाव में ओझल हो गए।

        Thaneshwar Sahu
        author

        Thaneshwar Sahu

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        2026 बंगाल विधानसभा चुनावUpdateस्थानीय चुनावछत्तीसगढ़ तनावMCCmunicipal tax newsछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय खबरGanja Smuggling
        nextArticle